HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : यू ट्यूब में धूम मचा रहा हीरा सिंह धर्मसक्सू का...

अल्मोड़ा : यू ट्यूब में धूम मचा रहा हीरा सिंह धर्मसक्सू का नया गीत ‘अहा म्यार पहाड़’

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

‘मेरी सुवा’ के बाद अब ‘अहा म्यार पहाड़’ गीत के साथ हिरदा ने संगीत प्रेमियों को एक नई प्रस्तुति दी है। इस गीत को यू—ट्यूब में अपलोड किया गया है, जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान में ऑफिस सुप्रीडेंट पद पर कार्यरत हीरा सिंह धर्मसक्तू के इस कुमाउनी गीत को देव सिंह रावत और दक्ष ने निर्देशित किया है और नंदन स्टूडियो हल्द्वानी में इसे रिकार्ड किया गया है।

हिरदा मूल रूप से जौहार क्षेत्र निवासी हैं और लंबे समय से वे अल्मोड़़ा में ही निवासरत हैं। पहाड़ की पलायय की पीड़ा के साथ यहां के रमणीय स्थलों, चर्चित स्थानों व होटल, पर्यटक स्थलों की महिमा को उन्होंने इस गीत में उकेरा है और पहाड़ के लोगों से पहाड़ में रहकर संघर्ष करने की अपील की है। पहाड़ी गीत संगीत और वाद्य यंत्रो में रूचि रखने वाले हिरदा बीते दो दशकों से समाजिक मंचों पर अपनी आवाज का जादू बिखेरते रहे हैं।

13 अक्टूबर को हल्द्वानी में जौहार महोत्सव में वे फिर अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। हिरादा के अनुसार पहाड़ के संगीत की अपनी एक पहचान होनी चाहिए। हमें इसे हल्का नहीं करना चाहिए। उनके अनुसार कलाकार की भी कुछ सामाजिक जिम्मेदारियां होती हैं। हमें समाज में व्याप्त समस्याओं, प्रसंगिक विषयों और मुददों को अपने गीत व रचनाओं का भाग बनाना होगा। ‘अहा म्यार पहाड़’ को यू-टयूब में खास पसंद किया जा रहा है। हिरदा व्यवसायिक रूप से गायन नहीं करते हैं। अलबत्ता विभिन्न विद्याओं से गीत और कविता लिखना और पहाड़ी वाद्य यंत्रों को बजाने के अपने शौक को उन्होंने जिंदा रखा है। उनकी नई एलबम की सफलता पर उनके सहकर्मियों और जौहार सभा के शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments