HomeUttarakhandAlmoraGood News : रानीखेत MH से रिफरल सुविधा शुरू, अब अल्मोड़ा जाने...

Good News : रानीखेत MH से रिफरल सुविधा शुरू, अब अल्मोड़ा जाने की जरूरत नहीं

ADVERTISEMENTS
  • पूर्व सैनिक व उनके आश्रितों को मिली बड़ी राहत

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के लिए अब Ex-serviceman Contributory Health Scheme (ECHS) रानीखेत सैन्य अस्पताल (MH) से रिफरल सुविधा गत 01 नवंबर से आरम्भ हो चुकी है। अब इसके लिए पूर्व सैनिक व उनके आश्रितों को अल्मोड़ा ECHS जाने की आवश्यकता नहीं है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

पूर्व सैनिक लीग की यहां गोविंद बल्लभ पार्क में हुई बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने उक्त जानकारी दी। बैठक अध्यक्षता करते हुए संरक्षक कर्नल टी.सी पाण्डेय ने बताया कि अब सल्ट, देघाट, द्वाराहाट, भिकियासैंण, रानीख़ेत तथा अन्य सुदूर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों तथा उनसे जुड़े आश्रितों को उनके सबसे निकटवर्ती रानीखेत एमएच में ही रिफरल की सुविधा गत 01 नवंबर से शुरू हो चुकी है। वक्ताओं ने बताया कि विगत लम्बे समय से पूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों को अल्मोड़ा ईसीएचएस में रिफरल कराने के लिए जाना पड़ता था, लेकिन यह सुविधा पूर्व सैनिक लीग रानीखेत के अथक प्रयासों तथा कमानडेन्ट केआरसी के सहयोग से प्राप्त हुई है।

उन्होंने बताया कि अब हर माह 10 तारिक को पूर्व सैनिक लीग की बैठक गोविन्द बल्लभ पार्क में होगी। जिसमें पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार—विमर्श किया जायेगा। बैठक में अध्यक्ष कैप्टन महेंद्र सिंह, सचिव कैप्टन अर्जुन सिंह, कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर सुरेन्द्र साह, कैप्टन दीवन सिंह, सूबेदार मेजर महेश जोशी, नायक ललित मोहन, हवलदार शंकर दत्त, हवलदार मदन लाल साह, हवलदार प्रताप सिंह, कमला रावत, रमा भंडारी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments