HomeUttarakhandAlmoraशहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनना अभी शेष है, समझनी होगी जिम्मेदारी...

शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनना अभी शेष है, समझनी होगी जिम्मेदारी : शोभा जोशी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड राज्य स्थापना के 21 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अल्मोड़ा नगर की पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने आम जनता के नाम जारी अपील में कहा कि हमें उत्तराखंड के लिए अपने प्राणों तक की आहुति देने वाले शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाना है। यह किसी एक व्यक्ति अथवा एक संगठन की जिम्मेदारी न होकर हम सभी का दायित्व है।

मीडिया के माध्यम से जारी भावुक अपील में शोभा जाशी ने कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए, तभी हम शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बना पाने में सफल होंगे। यही उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि उत्तराखंड गठन को आज इक्कीस वर्ष पूरे हो चुके हैं। इन 21 वर्षों में युवा उत्तराखंड तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ा है। युवाओं ने कई क्षेत्रों में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है, मगर अब भी हमें देश के लिए प्रदेश के लिए बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। हमें उत्तराखंड को देश में ही नहीं अपितु विश्व में उचित स्थान दिलाना होगा, जिसके लिए जरूरी है कि हम अपनी संस्कृति सभ्यताओं का संरक्षण कर उन को प्रोत्साहित करें और यह तभी हो सकेगा जब हम सभी इसे अपनी जिम्मेदारी समझ कर कार्य करेंगे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments