HomeUttarakhandAlmoraBreaking : युवती की अश्लील फोटो—वीडियो वायरल, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Breaking : युवती की अश्लील फोटो—वीडियो वायरल, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

यहां एक युवती की उसके दोस्त द्वारा अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद पुलिस ने युवती की बहन की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र का है। एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी 16 वर्षीय बहन की एक युवक से दोस्ती है। दोनों की काफी समय से फोन पर बातें होती थी। तहरीर में कहा गया है कि इस बीच युवक ने उसकी बहन की कॉल और वीडियो रिकार्ड कर ली, कई फोटो भी सेव कर ली। जिनमें से कुछ आपत्तिजनक भी थीं। युवक ने उसकी बहन से भाग चलने को कहा। जब वह नहीं मानी तो उसने उसकी वीडियो और फोटो वायरल कर दी।

आरोपी युवक का नाम बिट्टू बताया जा रहा है, जो बिहार का रहने वाला है। आरोप है कि वह लड़की पर उसके साथ घर से भागने का दबाव बना रहा है। उसने अपने दोस्तों और युवती के रिश्तेदारों को कुछ अश्लील वीडियो भी भेजी है। राजपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments