HomeUttarakhandTehri Garhwalराज्य स्थापना दिवस : राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमंडल) में चलाया गया स्वच्छता...

राज्य स्थापना दिवस : राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमंडल) में चलाया गया स्वच्छता अभियान

सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTS
Advertisement

शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमंडल) टिहरी गढ़वाल मे उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

प्राचार्य प्रो० अग्रवाल तथा समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में शहीद श्रीमती हंसा धनाई स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उत्तराखंड राज्य के निर्माण मे अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी अमर शहीद आंदोलनकारियो को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। प्राचार्य ने आध्यात्मिक एवं संस्कृति की पावन भूमि देवभूमि उत्तराखंड की स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि हमारे राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, बलिदान और त्याग के परिणाम स्वरुप ही उत्तराखंड राज्य बना। राज्य आंदोलनकारियो के सपनो के अनुरूप प्रदेश के विकास मे सभी का योगदान जरूरी है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ० आराधना बंधानी के नेतृत्व मे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियो द्वारा विज्ञान संकाय परिसर की साफ-सफाई की गयी।

कार्यक्रम में डॉ० अजय कुमार सिंह, डॉ० अजय कुमार, श्रीमती सुमन, अमित कुमार सिंह, श्रीमती सीमा, डॉ० प्रमोद रावत, डॉ० नेपाल सिंह, डॉ राकेश रतूड़ी, डॉ० बबीता बंटवाण, डॉ० भरत गिरी गोसाई, श्री अनुपम रावत, श्री मुकेश रतूड़ी, श्री कुंदन लाल, अजीत नेगी, अंकित रावत, रोहित कुमार, मिलन, प्रताप सिंह राणा, राकेश कुमार, श्रीमती लक्ष्मी एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments