हरिद्वार में दोस्तों संग गंगा स्नान कर रहा एक छात्र नदी में डूब कर लापता हो गया है। उसकी तलाश में रेस्क्यू दल जुट गया है। जल पुलिस के जवान मौके पर डटे हुए हैं। गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गुजरात मूल का एक छात्र यहां हरिद्वार की रानी गली स्थित रामानुज विद्यालय में संस्कृत का विद्यार्थी है। वह आज नहाने के लिए नदी में उतरा था, लेकिन अचानक ही डूब गया। उसके साथियों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। छात्र की पहचान रवि मिश्रा के रूप में हुई है। उसके दोस्तों ने बताया कि वह परमार्थ घाट पर गंगा नदी में नहा रहा था। अचानक ही नदी में तेज बहाव में बहने के बाद डूब गया। तब से उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।