HomeUttarakhandAlmoraदेवस्थानम बोर्ड निरस्त करना पंडित—पुरोहितों के हितों पर कुठाराघात, आप का प्रदर्शन

देवस्थानम बोर्ड निरस्त करना पंडित—पुरोहितों के हितों पर कुठाराघात, आप का प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
Source: YouTube Shorts

सीएनई रिपोर्टर, अल्मेाड़ा

आम आदमी पार्टी की जागेश्वर इकाई के बैनर तले आप कार्यकर्ताओं ने देवस्थानम बोर्ड निरस्त किये जाने के विरोध में काफलीखान चौराहे में जबरदस्त नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

इस मौके पर हुई सभा में मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आप तारादत्त पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार जन विरोधी निर्णय लेने का काम कई सालों से कर रही है। भाजपा ने देवस्थानम बोर्ड बनाकर धामों में चली आ रही प्राचीन परंपराओं पर प्रहार किया है। पंडित—पुरोहितों के हक—हकूकों के साथ खिलवाड़ किया गया है।

प्रदर्शन में संगठन मंत्री विधानसभा प्रकाश भट्ट ने कहा कि चार धाम पूर्व से ही उत्तर प्रदेश विधानसभा के अधिनियम से संचालित होता आया है। अचानक राज्यसरकार ने देवस्थानम बोर्ड बनाकर गलत फैसला लिया है। प्राचीन परंपराओं के साथ ही पंडित—पुरोहितों के हितों के साथ खिलवाड़ किया गया है। बिना पुरोहितों को विश्वास में लिए सरकार जबरन नियम थोपने में लगी है।

प्रदर्शन में महेंद्र सिंह, हरीश भट्ट, भगवान सिंह, नंदन सिंह, संजय कुमार, नवीन कुमार, होशियार सिंह, गोधन, भूपेंद्र नारायण सिंह, हरीश सिंह, गोविंद प्रसाद, पंकज प्रसाद, जीवन प्रसाद, महेश, दीपक, महिपाल राम, विशन सिंह आदि तमाम आप कार्यकर्ता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments