HomeBreaking Newsघर पर चल रहा था Sex Racket, 04 महिलाओं सहित 05 गिरफ्तार,...

घर पर चल रहा था Sex Racket, 04 महिलाओं सहित 05 गिरफ्तार, 03 तलाकशुदा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, उधम सिंह नगर

पुलिस ने एक मकान में चल रहे सेक्स रेकेट का खुलासा करते हहुए 04 महिलाओं सहित 05 लोगों की गिरफ्तारी की है। जिस्मफरोशी के आरोप में पकड़ी गई कुल चार महिलाओं में से तीन तलाकशुदा बताई जा रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीपुर के जसपुर मार्ग स्थित गोविंद नगर कॉलोनी सरवरखेड़ा में देह व्यापार की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस क्षेत्राधिकारी अक्षय प्रह्लाद कोड़े ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि लंबे समय से जसपुर रोड स्थित गोविंदनगर कॉलोनी, सरबरखेड़ा में स्थित दानिश पुत्र तैमूर हुसैन निवासी गोविंद नगर कॉलोनी सरवरखेड़ा के निवास पर सेक्स रेकेट चल रहा है।

गत दिवस एक मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ महिलाएं एवं पुरुष वहां मौजूद हैं। जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रंजीत सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी गढ़ी इंद्रजीत चौकी प्रतापपुर काशीपुर के अलावा आरोपी महिलाओं जेबा, निशा पांडे, शबाना तथा मुन्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया निशा पांडे, शबाना और मुन्नी तीनों का तालाक हो चुका है। जिस्मफरोशी का धंधा चलाने में मकान स्वामी दानिश पुत्र तैमूर हुसैन भी शामिल है, वहीं मुख्य आरोपी अफरोज जहां और उसका बेटा दानिश फरार है। जल्द ही इन्हें पकड़ लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने देह व्यापार से कमाए हुए 6 हजार 950 रूपये भी आरोपियों से बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार इस मामले में पूछताछ जारी है। कई अन्य राज भी पूछताछ के बाद खुल सकते हैं। अलबत्ता इतना पता चला है कि यह लोग बड़ी सावधानी से देह व्यापार का धंधा कर रहे थे। यहां ग्राहकों की भीड़ जमा नहीं होने दी जाती थी, ​ताकि लोगों को इनके काले कारनामों का पता नहीं चल सके।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments