HomeBreaking NewsBig Breaking : बेटे के साथ बाजार जा रही महिला को युवकों...

Big Breaking : बेटे के साथ बाजार जा रही महिला को युवकों ने मारी गोली, गम्भीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रूड़की

रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात की सूचना है। बताया जा रहा है कि अपने बेटे के साथ बाजार निकली एक महिला को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। जिसमें महिला व उसका बेटा घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में अपने बेटे के साथ बाजार आई एक महिला पर बाइक सवार कुछ युवकों ने पिस्टल से फायर झोंक दिया। जिसके बाद महिला वहीं सड़क पर गिर गई। उसका बेटा भी घायल हो गया। आस—पास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। महिला को गम्भीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। यह महिला मुंडलाना गांव निवासी बताई जा रही है। लोगों ने बाइक में चार लोगों को भागते देखा है।

जानकारी मिली है कि घायल महिला को रुड़की के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इधर महिला के परिजनों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

नैनीताल : दिवाली को लेकर कॉर्बेट में रेड अलर्ट जारी, वन कर्मियों की छुट्टियां रद्द – जाने क्या है वजह

पुलिस ने बताया कि महिला मोमिना व उसका बेटा रिजवान बाइक से जा रहे थे। इसी बीच 04 लोगों ने उसे घेर लिया और गोली चला दी। महिला के पांव में गोली लगी, जबकि बेटे को भी छर्रे लगे हैं। यह मामला नाथू खेड़ी गांव का है। प्रभारी कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि जल्द ही दबिश देकर गोली चलाने वालों को पकड़ा जायेगा।

Haldwani : जुआरियों की दिवाली – चढ़ गए पुलिस के हत्थे, 10 लाख और 9 मोबाइल बरामद

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments