HomeUttarakhandAlmoraबेस अस्पताल में पेयजल किल्लत पर फूटा आक्रोश, प्रदर्शन, 01 नवंबर से...

बेस अस्पताल में पेयजल किल्लत पर फूटा आक्रोश, प्रदर्शन, 01 नवंबर से कार्य बहिष्कार

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के बेस अस्पताल परिसर में विगत कई रोज से चल रही पेयजल की भीषण किल्लत से गुस्साये समस्त अस्पताल कार्मिकों ने अस्पताल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और मेडिकल कालेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चतावनी दी कि अगर अस्पताल परिसर में पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो 01 नवंबर से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जायेगा।

प्रदर्शन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बेस अस्पताल एवं आवासीय परिसर में गत 17 अक्टूबर से पेयजल सप्लाई ठप है। हालत यह है कि अस्पताल के अधिकारियों—कार्मिकों सहित मरीजों व उनके तिमारदारों को भी पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस बारे में कई बार अधिकारियों व संबंधित कार्मिकों को सूचित किये जाने के बावजूद पेयजल सप्लाई सुचारू नहीं की गई है। उन्होंने चेतवानी दी कि यदि पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो अस्पताल के समस्त अधिकारी व कर्मचारी 01 नवंबर से कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। प्रदर्शन में उमा जोशी, मोनिका साह, बबीता मठपाल, रेखा, प्रमिला, हरगोविंद सिंह, रवीना, मितलेश, दीपिका, जीसी पांडे आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments