HomeAccidentअल्मोड़ा ब्रेकिंग : ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला, दर्दनाक मौत,...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला, दर्दनाक मौत, बेटा घायल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां करबला—धारानौला मार्ग में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अपने बेटे के साथ बाइक में बैठी महिला सड़क पर गिर पड़ी।

ट्रक चालक उसे कुचलते हुए वाहन भगा ले गया। महिला व उसके बेटे को घायल अवस्था में ​जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मृतका की फाइल फोटो

प्राप्त जानकारी के अनुसार करबला—धारानौला मार्ग में गोल मार्केट के पास एक बाइक में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अपने बेटे के साथ बाइक में बैठी पूनम देवी 50 साल पत्नी सुनील व उसका पुत्र अश्विनी कुमार 24 साल दोनों सड़क पर गिर गये। इसके बाद ट्रक चालक महिला को ट्रक के टायर के नीचे कुचलते हुए मौके से वाहन भगा ले गया।

इस बीच स्थानीय लोग उन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां महिला का पुत्र बेहोशी की हालत में हैं, वहीं महिला की मौत हो चुकी है। मृतका यहां नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा की कर्मचारी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह महिला राजपुरा से करबला होते हुए बाजार के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही गोल मार्केट में यह हादसा हो गया। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में सब्जी भरी हुई थी। यह घटना आज शुक्रवार करीब 5.30 बजे की है। घटना के बाद से मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है। उनके परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ट्रक चालक के धर—पकड़ के प्रयास किये जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments