HomeBreaking NewsBig Breaking : नैनीताल के प्रेमी युगल ने फांसी लगा दे दी...

Big Breaking : नैनीताल के प्रेमी युगल ने फांसी लगा दे दी जान, हड़कंप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोटर, रूड़की

रूड़की के भगवानपुर से एक सनसनीखेत मामला सामने आया है। यहां नैनीताल के रहने वाले एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी है। यह मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिसौना भधुबन इन्क्लेव कालोनी का है। मामले की सूचना मिलने पर भगवानपुर कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रुड़की के भगवानपुर में फैक्ट्री में काम करने वाली युवती ने अपने प्रमी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने दोनों के शव दरवाजा तोड़कर बाहर निकाले। बताया जा रहा है कि नैनीताल जिले की निवासी 21 वर्षीय युवती अपनी बहन के साथ ही करीब डेढ़ माह से सिसौना गांव में किराये के कमरे पर रहती थी। बड़ी बहन ड्यूटी पर गई हुई थी, जबकि छोटी कमरे में ही थी।

बागेश्वर हादसा अपडेट: तीन महिलाओं समेत पांच बंगाली पर्यटक हुए दुर्घटना के​ शिकार, कई अन्य घायल (पढ़िए पूरी खबर…)

आज बुधवार को शाम के कमरा बंद कर इस प्रेमी युगल ने यह कदम उठा लिया। पुलिस के अनुसार वह जब पहुंचे तो लड़का—लड़की के शव चुन्नी के सहारे लटक रहे थे। इधर उप निरीक्षक बृजपाल सिंह ने बताया कि युवक और युवती के शव सिसौना स्थित किराये के कमरे से बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि युवती का प्रेमी नैनीताल से मिलने उसके पास आया था और इसके बाद दोनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। युवती की पहचान नैनीताल ग्राम नेथना निवासी राधिका के रूप में हुई है। वहीं युवक की पहचान गणेश निवासी मेवाड़ी निवासी ग्राम ककोड़ थाना मुक्तेश्वर नैनीताल के रूप में की है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

उत्तराखंड : छात्रा का गला काट कोर्ट पहुंचा युवक बोला – हत्या करके आया हूं

घटनाक्रम के संबंध में बताया जा रहा है कि नैनीताल के ग्राम नेथना निवासी त्रिलोकी छोटी बहन राधिका के साथ सिसौना गांव में किराये में रहती थीं। दोनों बहनें रायपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में काम करती थीं। बुधवार सुबह बड़ी बहन त्रिलोकी ड्यूटी पर गई। जबकि राधिका ड्यूटी पर नहीं गई। बुधवार शाम जब त्रिलोकी ड्यूटी से लौटी तो कमरे का दरवाजा बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो अनहोनी की आशंका के चलते उसने खिड़की से झांककर देखा। त्रिलोकी को बहन राधिका और एक युवक का शव खिड़की की ग्रिल में अलग-अलग फंदे से लटका मिले।

Uttarakhand : बस अड्डे के यात्री प्रतीक्षालय में युवक ने कर लिया सुसाइड, हुई शिनाख्त

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments