देहरादून ब्रेकिंग : छात्रा का गला काट कोर्ट पहुंचा युवक बोला – हत्या करके आया हूं

0
UP News: Wife and son murdered; husband absconding
सांकेतिक फोटो

देहरादून। राजधानी देहरादून के प्रेमनगर में एक छात्रा की गला काटकर हत्या कर दी, इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।


ADVERTISEMENTS

मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून के प्रेमनगर में विंग नंबर 7 में एक 15 वर्षीय छात्रा की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा गुरुनानक स्कूल की छात्रा बताई जा रही है।

आपको बता दे कि हत्या के कुछ ही देर बाद आरोपी युवक ने कोर्ट में जाकर खुद को सरेंडर कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, कोर्ट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अदालत में आया और कहने लगा कि वह एक छात्रा की हत्या करके आया है। यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग सन्न रह गए। हालांकि अदालत ने मामले में संज्ञान लेते हुए उसे तत्काल हिरासत में लेने के निर्देश दे दिए जिसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया। आखिर युवक ने छात्रा की हत्या क्यों की पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

बागेश्वर जिले में बड़ा हादसा, एक टूरिस्ट वाहन सड़क पर पलटा, तो दूसरा उससे टकराकर गहरे खड्ड में जा गिरा, 5 पर्यटकों की मौत

Uttarakhand Breaking : बस अड्डे के यात्री प्रतीक्षालय में युवक ने कर लिया सुसाइड, हुई शिनाख्त

ADVERTISEMENTS