HomeUttarakhandAlmoraAlmora : आशा फेसिलेटरों की सुध लेने को तैयार नहीं सरकार, यह...

Almora : आशा फेसिलेटरों की सुध लेने को तैयार नहीं सरकार, यह हैं प्रमुख मांगें…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

आशा फेसिलेटरों ने यहां सम्मानजनक मानदेय, यात्रा भत्ता सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर डीएम के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजा। उन्होंने शासन पर आशा फेसिलेटरों की सुध नहीं लेने का आरोप लगाया।

धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में आशा फैसिलेटर एनएचएम के अंतर्गत फील्ड वर्कर के पद पर कार्यरत हैं। जो पूर्व में वर्ष 2006 से 2010 तक आशा के पद पर थीं तथा शासनादेश आने पर योग्यतानुसार उनकी नियुक्ति फैसलिटेटर के पद पर हुई। फेसिलेटरों का कार्य 15 से 30 आशाओं व 12 से 15 ग्राम सभाओं/पंचायतों को देखना होता है, लेकिन मानदेय की न्यूनतम मजदूरी 20 विजिट के आधार पर दी जाती है, जबकि काम पूरे माह लिया जाता है।

साथ ही वह राष्ट्रीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग भी करते हैं, जैसे कोविड ड्यूटी। उन्हें आशा व फेसिलेटर के रूप में विभाग में सेवा करते हुए 15 वर्ष बीत चुके हैं। इसके बावजूद शासन ने उनकी कोई सुध नहीं ली है और न ही समस्याओं का निराकरण किया है।

उन्होंने कहा कि प्रमुख मांगों में कार्य व परिश्रम को देखते हुए 20 दिन मोबलिटि के स्थान पर 30 दिन का निश्चित मानदेय दिया जाए, क्योंकि आशा फैसलिटेटरों द्वारा क्षेत्र में पूरे माह काम किया जाता है। कोविड -19 में किये गये कार्यों हेतु सम्मान जनक मानदेय दिया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड एक पर्वतीय क्षेत्र होने के साथ ही अति दुर्गम है। ऐसे में आवागमन के साधन उपलब्ध नहीं होते हैं, जिससे यात्रा में
आशा फैसिलेटरों को अत्यन्त कठिनाई होती है। अत: यात्रा भत्ता भी दिया जाये। उन्होंने कहा कि महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थय एवं परिवार कल्याण द्वारा वृद्धि का प्रस्ताव शासन को प्रस्तुत किया है, किन्तु उक्त पत्र में राशि का कोई उल्लेख नही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments