HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: बोलेरो में सीट के नीचे रैक बनाकर हरियाणा से ढो...

Almora Breaking: बोलेरो में सीट के नीचे रैक बनाकर हरियाणा से ढो लाए अवैध अंग्रेजी शराब, सल्ट मेें पकड़े गए

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
बोलेरो वाहन की सीट के नीचे रैक बनाकर अवैध अंग्रेजी शराब ढो रहे दो लोग सल्ट थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। इनके कब्जे से करीब 40 हजार रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।

आज थानाध्यक्ष सल्ट सुशील कुमार के नेतृत्व में मरचूला बैरियर के पास वाहन चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान बोलेरो संख्या UK19 TA-0462 को चैक करते ही वाहन चालक घबरा गया। जिससे पुलिस का शक बढ़ गया और वाहन की तलाशी ली। जिसमें से मंगल सिंह पुत्र दौलत सिंह निवासी दुडौली, थाना सल्ट, अल्मोड़ा व बच्चे सिंह पुत्र उमेद सिंह, निवासी दुडौली, थाना सल्ट के पास से 04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की।
इस मामले में थानाध्यक्ष सल्ट सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी इस शराब को हरियाणा से लाए थे और चालाकी ऐसी की थी कि वाहन की सीट के नींचे रैक बनाकर उसमें शराब रखी थी। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ उप निरीक्षक तरून्नुम सईद, कांस्टेबल सुरेश व मोहन सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments