अल्मोड़ा/सी.एन.ई.। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद को तमाम लोग जुट रहे हैं। कोई प्रशासन को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहा है तो कोई रोटी बैंक में राशन का योगदान दे रहा है। वहीं कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला की पहल पर यहां बावन सीढ़ी में समाज सेविका संगीता नज्जौन द्वारा गरीब लोगों के लिए 400 मॉस्क सिले गये हैं। उल्लेखनीय है कि श्रीमती संगीता की बावन सीढ़ी में टेलरिंग की दुकान है और वह मॉस्क सिलने का काम पूर्णतया नि:शुल्क व सेवा भाव से कर रही हैं, जबकि इसके लिए कपड़ा श्री रौतेला द्वारा दिया गया है। इधर नगर अध्यक्ष कांग्रेस पूरन रौतेला ने कहा कि इन सिले हुए मॉस्कों का जल्द ही जरूरतमंदों को वितरण किया जायेगा।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।