HomeAccidentट्रैफिक से बचने के प्रयास में पुल से नीचे गिरा युवक, नदी...

ट्रैफिक से बचने के प्रयास में पुल से नीचे गिरा युवक, नदी किनारे मिला शव

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, रूद्रपुर

यहां एक युवक सड़क पर हैवी ट्रेफिक से ​बचने के प्रयास में पुल से नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसकी लाश आज कल्याणी नदी के किनारे मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार देर रात रूद्रपुर की है। घटनाक्रम के अनुसार सुरेश सैनी, 40 वर्ष, निवासी शांति कॉलोनी एनएच-74 में बने पुल से नीचे गिरने के बाद नदी के तेज बहाव में बह गया। यह देख आस—पास भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन रात गहराने और अंधेरा हो जाने के कारण तब युवक का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद आज सोमवार सुबह पुन: खोजबीन की गई तो उसका शव घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर कल्याणी नदी के किनारे पड़ा मिला।

पुलिस के अनुसार मृतक सुरेश सैनी निवासी शान्ति कॉलोनी वार्ड 16 अपनी बेटी के साथ कोतवाली क्षेत्र के शान्ति कॉलोनी में रहता था। वह दैनिक मजदूरी का काम किया करता था। गत देर रात वह बगवाड़ा मंडी से काम कर लौट रहा था। तीन पानी किच्छा रोड पर बने पुल के पास वाहनों की भारी आवाजाही थी और जाम लगा था। वह जाम से बचते—बचाते सड़क किनारे चल रहा था। इसी बीच उसका पांव लड़खड़ाया और वह सीधे पुल से नीचे नदी में जा गिरा। पानी का बहाव तेज होने से नदी में ही बह गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments