हल्द्वानी न्यूज : शहीद यमुना प्रसाद पनेरू पंचतत्व में विलीन, नम आँखों से दी अंतिम विदाई

0

मोटाहल्दू :- जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में गुरुवार को पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हुए यमुना प्रसाद पनेरू का पार्थिव शरीर आज प्रातः उनके निवास स्थान यातव कालोनी हरिपुर शिवदत्त गोरापडाव मैं पहुंचा, जहां उन्हें परिजनों व क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों वह जनप्रतिनिधियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।


ADVERTISEMENTS

जैसे ही आज प्रातः 6:30 बजे शहीद यमुना प्रसाद का पार्थिव शरीर पहुंचा तो यह दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें भर आई और सभी ने एक साथ भारत माता की जय, शहीद यमुना प्रसाद अमर रहे, बंदे मातरम, जैसे नारे लगाएं । उनकी अंतिम शव यात्रा हलद्वानी स्थित चित्र शीला घाट को रवाना हुई जहां उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

इस दौरान शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, विधायक लालकुंआ नवीन चंद्र दुम्का, विधायक भीमताल राम सिंह केड़ा, पूर्व श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, ब्लाक प्रमुख रूपा देवी , कनिष्ठ प्रमुख श्रीकांत पांडे, भुवन प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल अधिकारी, हिमांशु कबडाल, कमलेश चंदोला, उमेश शर्मा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, ग्राम प्रधान केसव पंत के साथ एसडीएम हलद्वानी विवेक राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी हलद्वानी शांतनु पराशर, मंडी चौकी प्रभारी मुनव्वर हुसैन के साथ हजारों ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1