HomeBreaking NewsBreaking : दो दिन से लापता छात्र की जंगल में मिली लाश,...

Breaking : दो दिन से लापता छात्र की जंगल में मिली लाश, हत्या का आरोप, हंगामा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रूड़की

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

यहां गत दो दिन से लापता चल रहे 11 वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की लाश जंगल में मिली है। यह लड़का मंगलौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लेहबोली ग्राम से संदिग्ध परिस्थितियों में गुम हो गया था। ग्रामीणों ने आज जमकर हंगामा करते हुए शव के साथ प्रदर्शन भी किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय मंजीत पुत्र अशोक के परिजनों ने मंगलौर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन छात्र का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। वह मखदुमपुर स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ता था। आज अचानक उसकी लाश जंगल में मिली। आज मखदुमपुर स्थित खेत में काम कर रहे लोगों ने इस बात की जानकारी दी कि वहां एक शव पड़ा हुआ है।

Haldwani : एक्शन में सीएम धामी – अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, प्रभावितों के बीच खुद पहुंचे अधिकारी

जिस पर एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। दर्ज तहरीर में परिजनों ने बताया कि छात्र दो दिन पहले घर से स्कूल के लिये गया था, जो इसके बाद घर नहीं लौटा।

Uttarakhand, जरूरी सूचना : यहां इन तारीखों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, जानिये डिटेल

इधर छात्र की लाश मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और शव के साथ उन्होंने देवबंद मंगलौर रोड पर शव के साथ प्रदर्शन भी किया और जाम लगा दिया। पुलिस ने बामुश्कि मामला शांत करवाया। इधर स्थानीय नागरिकों ने आशंका जताई गई है कि छात्र की गोली मारकर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक की छाती पर कुछ निशान भी मिले हैं।

उत्तराखंड : यहां पेशाब करने से रोका तो दुकानदार पर झोंक दिया पिस्तौल से फायर

Uttarakhand : मेला देखने आई महिला को अंजान लड़के ने थमा दिया गिफ्ट, पब्लिक ने जमकर पीटा

Uttarakhand : यहां सेब लेकर जा रहा पिकअप वाहन गिरा गहरी खाई में, चालक की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments