HomeBreaking Newsकोसी नदी में मिला शत—विक्षत शव, शिनाख्ती के प्रयास, जांच में जुटी...

कोसी नदी में मिला शत—विक्षत शव, शिनाख्ती के प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रामनगर

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

कोसी नदी में एक क्षत विक्षत लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव का मात्र धड़ व एक हाथ बरामद किया है, जबकि शेष हिस्से का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह रामनगर के छोई गांव के समीप हनुमान धाम के पास बहने वाली कोसी नदी में एक अज्ञात शव उतराता मिला। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को बाहर निकाला। जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

आपदा से कुमाऊं में हुआ करोड़ों का नुकसान, 61 लोगों की मौत – कमिश्नर सुशील कुमार ने दी जानकारी

कोतवाली से आए एसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। बरामद शव का धड़ व एक हाथ मिला है, जिससे शव की शिनाख्त होने में काफी कठिनाई हो रही है। इस अज्ञात शव को शिनाख्त के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। साथ ही लाश की फोटो पहचान के लिए निकटवर्ती थानों को भेज दी गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई थी।

Breaking : एक सप्ताह में सुचारू हो जायेगा अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच, क्वारब से लोहाली तक खुली सिंगल लेन

इधर स्थानीय नागरिकों के अनुसार नदी में यह शव कहीं से बहकार आया प्रतीत होता है। इस शव को चील—कव्वे नोच रहे थे। जिसको लेकर कुछ लोग हकीकत जानने के लिए पास गये। तो पता चला कि यह किसी इंसान की लाश है, जिसे चील—कव्वे खा रहे थे। जिसके बाद तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी गई। चूंकी शव का सर नहीं है और अधिकांश हिस्सा गायब है, इसलिए यह भी पता नहीं चल पाया है कि यह शव किसी महिला का है या पुरूष का।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : स्पा सेंटर संचालक ने खुद को गोली मार दे दी जान, हड़कंप

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments