HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर : 03 दिन से फंसे थे पर्यटक, वैकल्पिक मार्ग बना सकुशल...

सोमेश्वर : 03 दिन से फंसे थे पर्यटक, वैकल्पिक मार्ग बना सकुशल किया रेस्क्यू

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

लगभग तीन दिन तक चली अतिवृष्टि भले ही अब थम चुकी है, लेकिन अपने पीछे तबाही के ऐसे निशान छोड़ गई, जिन्हें मिटाने में काफी वक्त लगेगा। अब भी कई मार्ग खुल नहीं पाये हैं, कई ग्रामीण व शहरी इलाकों में विद्युत व पेयजल व्यवस्था चरमराइ हुई है। कई स्थानों पर अब भी ध्वस्त हुए मार्गों के कारण पर्यटक फंसे हुए हैं। ऐसे लोगों की पुलिस द्वारा हर संभव मदद की जा रही है।

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गत सायं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि राजस्व क्षेत्र बिंसर में भारी वर्षा के चलते सड़क टूट जाने से बाहर से आये 20-25 पर्यटक 03 दिन से फंसे हुए हैं। जिस पर एसएसपी द्वारा तत्काल थानाध्यक्ष सोमेश्वर को पर्यटकों को सकुशल निकालने के निर्देश दिए गए।

निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष सोमेश्वर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी ताकुला से हेड कानि. उमेश लोहनी को मय टीम के रेस्क्यू हेतु रवाना किया गया।पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से वैकल्पिक मार्ग बनाकर क्षेत्र में फंसे उक्त पर्यटकों को, जिसमें महिला, पुरुष एवं बच्चे भी शामिल थे को सकुशल रेस्क्यू कर गंतव्य को रवाना किया।

सम्बन्धित क्षे पुलिस का नहीं होने के बावजूद पुलिस द्वारा अपने कार्य क्षेत्र के बाहर भी कर्तव्य का निर्वहन किया गया। जिस पर तमाम पर्यटकों ने एसएसपी अल्मोड़ा एवं अल्मोड़ा पुलिस का आभार प्रकट किया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments