HomeUttarakhandAlmoraUpdate : अल्मोड़ा—बागेश्वर, रानीखेत—भुजान मार्ग खुला, अन्य रूटों का जानें हाल

Update : अल्मोड़ा—बागेश्वर, रानीखेत—भुजान मार्ग खुला, अन्य रूटों का जानें हाल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

अतिवृष्टि के बाद बंद हुए राष्ट्रीय राजमार्गों को खोलने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। बारिश थमने के बाद एक—एक कर तमाम प्रमुख मार्ग खोले जा रहे हैं।

ताजा जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा से हल्द्वानी आने जाने वाले यात्री वाया शहरफाटक, धानाचूली, रामगढ़, भवाली से यात्रा कर सकते हैं। वहीं अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाले यात्री रानीखेत, भतरौंजखान, भौंनखाल, चिमटाखाल, रामनगर से हल्द्वानी जा सकते हैं।

उधर रानीखेत से भुजान रोड सुचारु हो चुकी है, जबकि अभी भी अल्मोड़ा—सेराघाट मार्ग बंद है। अल्मोड़ाद्य—पिथौरागढ़ जाने वाले यात्री पनार गंगोलीहाट होते हुए यात्रा कर सकते हैं। हालांकि अब अल्मोड़ा से बागेश्वर जाने के लिये सड़क मार्ग खोल दिया गया है। मुक्तेश्वर से लमगड़ा जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर हैं। नैनीताल पुलिस ने ताजा अपडेट जारी किया हैं। जिसके तहत मुक्तेश्वर से लमगड़ा शहर फाटक मार्ग को नैनीताल पुलिस द्वारा खोला गया है, उपरोक्त मार्ग में फंसे हुए यात्री एवं वाहन अपने गंतव्य स्थान को जा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments