HomeBreaking Newsबारिश की सम्भावना, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ने स्थगित की सभी परीक्षाएं

बारिश की सम्भावना, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ने स्थगित की सभी परीक्षाएं

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ने बारिश की सम्भावना को देखते हुए 21, 22 व 23 अक्टूबर को होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। अब परीक्षाएं 25 अक्टूबर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू होंगी।

कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के परीक्षा नियंत्रक ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि विगत दिवस उत्तराखण्ड में भारी वर्षा के दृष्टिगत प्राकृतिक आपदा व राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हुए हैं। जिस कारण विद्यार्थियों का निर्धारित समय पर परीक्षा केन्द्र में पहुंच पाना कठिन है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

हल्द्वानी (बड़ी खबर) : यहां मलबे में दबे मिले चार शव, 21-18 वर्षीय लड़की-लड़का शामिल

जिसके दृष्टिगत कुलपति के मौखिक आदेशों के अनुपालन में विश्वविद्यालय की 21, 22 एवं 23 अक्टूबर, 2021 को होने वाली सभी परीक्षाओं को व्यापक छात्रहित में स्थगित किया जाता है। 25 अक्टूबर, 2021 से विश्वविद्यालय की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम अनुसार यथावत आयोजित की जायेगी। उक्त तीन दिवसों की परीक्षा का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वैबसाईट के माध्यम से पृथक से शीघ्र उपलब्ध कराया जायेगा।

Big Breaking : हरीश रावत ने मांगी पंजाब के दायित्व से मुक्ति, उत्तराखंड के प्रति समर्पित होने की जताई इच्छा, राजनैतिक गलियारों में हलचल

Big Breaking : ITBP के साथ निकले 03 पोर्टर लापता, खोज में भेजे गये 05 अन्य से भी कटा संपर्क

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments