HomeUttarakhandAlmoraAlmora : एसएसपी पंकज भट्ट के आदेश पर छड़ा में चला रेस्क्यू...

Almora : एसएसपी पंकज भट्ट के आदेश पर छड़ा में चला रेस्क्यू अभियान, फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित निकाला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में भारी बारिश से पैदा हुए आपदा के हालात के बीच आम नागरिकों की सुरक्षा में पुलिस ने अहम भूमिका का निर्वहन लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पंकज भट्ट हर पल का अपडेट निरंतर लेते रहे। इस दौरान सीओ रानीखेत के नेतृत्व में टीम ने छड़ा में फंसे तमाम यात्रियों का रेस्क्यू किया।

नैनीताल जनपद के छड़ा में अतिवृष्टि से सड़क बाधित हो जाने से वहां तमाम यात्री फंस गये। जिस पर एसएसपी पंकज भट्ट के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत तपेश कुमार चंद व एनडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना हुई। जहां टीम ने सकुशल यात्रियों का रेस्क्यू किया। बाद में इन लोगों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल में रहने की व्यवस्था की गई। वहीं रानीखेत कोतवाली से एसएसआई जसविंदर सिंह पुरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। टीम द्वारा जनता के सहयोग से गिरे पेड़ों को काटा गया, मलबा हटाया गया तथा यात्रियों के रहने व भोजन की भी व्यवस्था की गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments