HomeBreaking Newsयात्रीगण कृपया ध्यान दें : 16 ट्रेनें रद्द, तीन का शार्ट टर्मीनेशन,...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : 16 ट्रेनें रद्द, तीन का शार्ट टर्मीनेशन, काठगोदाम-देहरादून-लालकुआं से चलने वाली इन ट्रेनों पर हुआ असर


बरेली। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड में विगत दिवस हुई भारी बारिश के कारण इज्जतनगर मंडल के काठगोदाम-रामपुर एवं काशीपुर-लालकुआं रेलखण्डों में विभिन्न स्थानों पर हुए रेलपथ की मिट्टी का कटान एवं जलभराव के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मीनेशन एवं ओरिजनेशन निम्नवत् किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

16 रेल गाड़ियों का निरस्तीकरण

  1. काठगोदाम-जैसलमेर के बीच चलने वाली 05014 विशेष गाड़ी को 19 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
  2. रामनगर-जैसलमेर के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05314 विशेष गाड़ी को 19 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
  3. देहरादून-काठगोदाम के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 04126 विशेष गाड़ी को 19 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
  4. काठगोदाम-देहरादून के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 04125 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
  5. नई दिल्ली-काठगोदाम के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 02040 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
  6. काठगोदाम- नई दिल्ली बीच चलने वाली गाड़ी सं. 02039 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
  7. काठगोदाम-देहरादून के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 02092 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
  8. देहरादून-काठगोदाम के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 02091 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
  9. काठगोदाम-दिल्ली बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05036 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
  10. रामनगर-दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05356 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
  11. दिल्ली-काठगोदाम के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05035 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
  12. दिल्ली-रामनगर के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05355 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
  13. बरेली सिटी-काशीपुर-बरेली सिटी के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05351/05352 को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
  14. काठगोदाम-मुरादाबाद- काठगोदाम के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05331/05332 को 20 अक्टूबर, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त कर दिया गया।
  15. मुरादाबाद-काठगोदाम- मुरादाबाद के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05363/05364 को 20 अक्टूबर, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त कर दिया गया।
  16. रामनगर-मुरादाबाद-रामनगर के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05366/05334 को 20 अक्टूबर, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त कर दिया गया।

3 ट्रेनों का शार्ट टर्मीनेशन/शार्ट ओरिजनेशन किया गया है –

  1. 18 अक्टूबर, 2021 को हावड़ा से काठगोदाम को चलने वाली गाड़ी सं. 03019 विशेष गाड़ी की यात्रा को बरेली में समाप्त कर 20 अक्टूबर, 2021 को गाड़ी सं. 03020 के रूप में बरेली से हावड़ा के लिए रवाना की जायेगी।
  2. 19 अक्टूबर, 2021 को जैसलमेर-काठगोदाम, जैसलमेर-रामनगर के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05013/05313 विशेष गाड़ी की यात्रा मुरादाबाद में समाप्त कर इन्हें 20 अक्टूबर, 2021 को 05014/05314 के रूप में मुरादाबाद से रवाना किया जायेगा। 19 अक्टूबर, 2021 को काठगोदाम-जम्मूतवी के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 04689 विशेष गाड़ी को परिवर्तित मार्ग वाया लालकुंआ-बरेली-रामगंगा ब्रिज-मुरादाबाद के रास्ते चलाया गया।
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments