HomeBreaking Newsगरमपानी : बारिश ने मचाई भारी तबाही, गाड़—गधेरे, ​नदियां उफान पर, देखिये...

गरमपानी : बारिश ने मचाई भारी तबाही, गाड़—गधेरे, ​नदियां उफान पर, देखिये तस्वीरें…

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी (नैनीताल)

नैनीताल जनपद के बेतालघाट ब्लाक के लोहाली क्षेत्र में भी आसमानी आफत ने भारी तबाही मचा दी है। क्षेत्र के कई गधेरे ऊफन चुके हैं, जो कहर बरपा रहे हैं। कई मकान खतरे की आ गए हैं और ग्रामीण खतरा देख रात भर जाग रहे हैं। बिजली गुल है, तो नेटवर्क सिस्टम गड़बड़ा गया है। किसानों के उपजाऊ खेत या तो नाला गए या मलबे में दब चुके हैं।

बेतालघाट ब्लाक के लोहाली, आटाखास, बसानी, उलगोर, धारी व धूरा आदि गांवों में तीन दिन से बारिश के चलते धारी, उलगोर, चमड़िया, कालीगाड़ और भागा के गधेरे उफन पर हैं। इन गधेरों ने धारी से लेकर लोहाली तक रास्ते व सड़कें तो बहा डाली। साथ ही किसानों की खेतों व बगीचों को मलबे से पाट दिया है। खेतों में नाले बह चुके हैं। किसानों को भारी नुकसान हो चुका है। कई लोगों ने गधेरों का पानी की दिशा बदलकर बमुश्किल अपने घरों को बचाया और रात-दिन पहरा देकर घर बचाने में लगे हैं। धारी में एक दुकान मलबे से दब गई है। कई घरों में पानी व मलबा घुस चुका है। कहीं गौशाले में मलबा व पानी भरने से पशुओं को संकट पैदा हो गया है। भूस्खलन की आशंका और गधेरों के जबर्दस्त रूप से कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीण भारी दहशत में हैं। इन गांवों का यत्र-तत्र से सम्पर्क कट चुका है। कल रात से बिजली गुल है। मोबाइल स्विच आफ हो चुके हैं। हर तरफ मुसीबत खड़ी है। लोहाली के निकट ही खैरना में भी भारी तबाही हुई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments