अल्मोड़ा। ऐसे पुलिस कार्मिक एवं आम नागरिक जो लाॅक डाउन के दौरान कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव एवं ड्यूटी लगन मेहनत से करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन कर लगातार कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा उन्हें प्रतिदिन कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे से सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में मीडिया/सोशल मीडिया सैल प्रभारी हेमा ऐठानी द्वारा न केवल अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया जा रहा है। एसएसपी अल्मोड़ा महोदय द्वारा चलाई जा रही पहल ‘उम्मीद’, जिनके अंतर्गत दवाईयां, किताबें व अन्य पहल राशन आदि जरूरतमन्दों तक पहुंचाना/मेडिकल ई-पास के दायित्वों बखूबी से निर्वहन/अल्मोड़ा पुलिस द्वारा की जा रही कार्यों की झलकियों को वीडियो एडिटिंग के माध्यम में लोगों तक पहुंचाने सराहनीय कार्य किया गया। डाॅ. राजेश कुमार पुत्र मोहर सिंह निवासी जाखन देवी, अल्मोड़ा द्वारा लाकडाउन के दौरान जरूरतमन्दों को मास्क, साबुन, दस्ताने, सैनीटाईजर एवं राशन का निःशुल्क वितरण किया गया तथा 540 लोगों को व्हाट्सएप एवं स्वयं जानकर डाउनलोड कराये जाने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। दोनों का कार्य सराहनीय है। दोनों योद्धाओं को आज कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे से सम्मानित किया गया।
अल्मोड़ा : कोरोना वाॅरियर्स हेमा ऐठानी व डॉ. राजेश कुमार सम्मानित
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES


