HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर : एक सप्ताह से ठप पड़ी है पेयजल योजना, कुम्भकर्णी नींद...

सोमेश्वर : एक सप्ताह से ठप पड़ी है पेयजल योजना, कुम्भकर्णी नींद सो रहा विभाग

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर

शासन—प्रशासन व संबंधित विभाग की लापरवाही के चलते 05 हजार की आबादी को पेयजल मुहैया कराने के लिए बनाई गई पलयूडा हटयूडा मुख्य बाजार की पेयजल योजना लगभग एक सप्ताह से बन्द पड़ी है।

पलयूडा के सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश चन्द्र पाण्डेय ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि 50 वर्ष पहले झिपुलचोरा से पलयूडा योजना ग्रामीणों को पेयजल मुहैया कराने के लिए लिए बनायी गयी थी। लगभग पांच हजार की आबादी पीने के पानी के लिए इस योजना पर निर्भर है, लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा कामचलाऊ योजना बनाकर इतिश्री कर दी गई है। पुरानी पेयजल योजना होने से जगह—जगह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है, जिसका खामियाजा पेयजल उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। पेयजल योजना के होते हुए भी आम लोग नदी, नौलों आदि प्राकृतिक जल श्रोतों पर निर्भर हैं।

उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी कुम्भकर्णी नींद में सोते नजर आ रहे हैं। जल संस्थान ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति करने में नाकाम नजर आ रहा है। पेयजल आपूर्ति न होने से पलयूडा हटयूडा मुख्य बाजार के ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सोमेश्वर कोसी सांई नदी संगम से करोड़ों रुपए की निमार्णाधीन पंपिंग योजना का कार्य भी कछुआ गति से चल रहा है, जो अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया है। पाइल लाइन विछायी गयी है, लेकिन कार्य अभी तक करोड़ों की स्वीकृति के बावजूद पूरा नहीं हो पाया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments