मौसम विभाग से जारी भारी बारिश की चेतावनी के बाद अल्मोड़ा जनपद के समस्त स्कूलों को कल 18 अक्टूबर, सोमवार को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है।
आदेश के तहत जनपद के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में कल अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी और जिला अधिकारी वन्दना सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में अल्मोड़ा जिले के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट विद्यालय कल यानि 18 अक्टूबर 2021 को बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि भारी बारिश की चेतावनी के चलते जनपद के समस्त निजी विद्यालय को भी भी बंद रखे जाने के आदेश जारी कर दिये गये हैं। उल्लेखनीय है कि भारी बारिश का अलर्ट आने के बाद नैनीताल जनपद के स्कूलों में भी अवकाश घोषित किया जा चुका है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।