HomeBreaking NewsBig Breaking : मोस्ट वांटेड आतंकी मुश्ताक खांडे ढेर

Big Breaking : मोस्ट वांटेड आतंकी मुश्ताक खांडे ढेर

सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTSAd Ad

जम्मू—कश्मीर के पुलवामा जनपद के पांपोर से एक बड़ी ख़बर आई हैं। यहां सुरक्षा बलों से हुई जबरदस्त मुठभेड़ में आतंक का आका लश्कर—ए—तैयबा का कमांडर मुश्ताक खांडे ढेर हो गया है। सुरक्षाबलों ने यहां भारी मात्रा में गोला—बारूद भी बरामद किया है।

आईजी विजय कुमार ने बताया कि पांपोर के द्रंगबल में लगातार मुठभेड़ चली। यहां जम्मू—कश्मीर पुलिस के 10 मोस्ट वांटेड में शामिल आतंकवादी अमर मश्ताक गत रात्रि ही घेर लिया गया था। उसे आज ढेर कर दिया गया है। यह आतंकी दो पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल था। सुरक्षाबलों को इस आतंकी की लंबे समय से तलाश थी। इधर पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर विजय कुमार ने ट्वीट में कहा है कि खांडे इस साल की शुरुआत में श्रीनगर जिले के बघाट में दो पुलिसकर्मियों की हत्या की घटना में शामिल था।

वहीं सुरक्षाबलों की हिटलिस्ट में शामिल अन्य आतंकियों में सलीम पर्रे, यूसुफ कांट्रो, अब्बास शेख, रेयाज शेटगुंड, फारूक नली, जुबैर वानी, अशरफ मोलवी, साकिब मंजूर और वकील शाह शामिल हैं। इससे पहले, जम्मू-कश्मीर में हाल में आम लोगों और अल्पसंख्यकों की हत्या में शामिल रहे दो आतंकवादियों को शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ पुलवामा और श्रीनगर जिलों में हुई अलग-अलग मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया था। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘हाल में एक केमिस्ट (बिंदरू) और दो शिक्षकों (सुपिंदर कौल और दीपक चंद) की हत्या में संलिप्त रहे दो आतंकवादियों शाहिद और तनजील को आज अलग-अलग मुठभेड़ में मारा गिराया गया है।’

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments