HomeUttarakhandAlmoraलमगड़ा : श्रीराम ने किया माता सीता का वरण, टूटा देश—विदेश से...

लमगड़ा : श्रीराम ने किया माता सीता का वरण, टूटा देश—विदेश से आए राजाओं का गर्व

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, लमगड़ा

गुरु गोरखनाथ श्री राम लीला कमेटी भांगादेवली के तत्वाधान में लमगड़ा में चल रही रामलीला में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। तृतीय दिवस की रामलीला में विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इस अवसर पर कुंजवाल ने भांगादेवली में चल रही रामलीला पर आयोजकों के प्रयासों की भरपूर सराहना की। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि रामलीला आयोजन के माध्यम से असत्य पर सत्य की जीत के सिद्धान्त को प्रतिपादित किया जाता है। इससे आम जन मानस को एक बड़ी प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से यह शिक्षा लेनी चाहिए कि हमेशा घमण्ड की हार ही होती है। गत रात्रि की लीला में धनुष यज्ञ व सीता स्वयंवर आकर्षकण का केंद्र रहा। लीला मंचन के दौरान विभिन्न प्रान्तों से आये राजाओं ने अपने—अपने स्तर से स्वयंवर में धनुष तोड़ने की कोशिश की, जिसमें सब नाकामयाब रहे। श्री राम द्वारा धनुष तोड़ कर सीता माता का वरण किया गया। उसके बाद परशुराम—लक्ष्मण संवाद ने जबरदस्त समां बांधा। इस मौके पर दीवान सतवाल, जीवन चंद्र, रमेश मलकानी, धन सिंह ठठोला, वीरेन्द्र सिंह न्याल, कुन्दन सिंह ठठोला, इन्द्र लाल, शिव राम आर्य, रमेश भट्ट, नरेन्द्र प्रसाद आदि गणमान्य जन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments