उत्तराखंड : पेयजल मंत्री की फ्लीट में चल रही गाड़ी का हुआ ब्रेक फेल, जा रहे थे कार्यक्रम में

0

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल की फ्लीट (साथ चल रहे वाहनों के समूह) में चल रही एक गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया, गनीमत रही की पेयजल मंत्री एक बड़ी दुर्घटना के शिकार होने से बच गए, दरअसल पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल डीडीहाट से जौलजीबी होते हुए कोली गांव में एक कार्यक्रम में जा रहे थे।


ADVERTISEMENTS

इस दौरान उनकी फ्लीट में मौजूद पांच गाड़ियों में से सबसे पीछे वाली इनोवा कार का ब्रेक फेल हो गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ब्रेक फेल होने की वजह से चारों गाड़ियों को तेज रफ्तार के कारण पहले क्रॉस किया फिर गाड़ी एक पोल पर टकरा गयी। इस दौरान चालक ने हैंड ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोकने की कोशिश की लेकिन अनियंत्रित गाड़ी पोल से टकरा गई।

इस हादसे में चालक और मंत्री के स्टाफ को हल्की चोटें आई, हालांकि चालक ने जिस तरह से सूझबूझ दिखाई उसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

आज 2 बजे से बदल जाएगी हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था, रूट देखकर ही घर से निकले

JEE Advanced का परीक्षा परिणाम जारी, इस डायरेक्‍ट लिंक से देखें रिजल्ट

ADVERTISEMENTS