HomeBreaking NewsHaldwani : महिला डॉक्टर की स्कूटी से लैपटॉप, मोबाइल ले उड़ा झपटमार,...

Haldwani : महिला डॉक्टर की स्कूटी से लैपटॉप, मोबाइल ले उड़ा झपटमार, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

कुमाऊं के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले हल्द्वानी नगर में अपराध खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां झपटमारी, चोरियों की वारदातें थम नहीं पा रही हैं। एक झपटमार महिला डॉक्टर की स्कूटी से एक बैग ले उड़ा, जिसमें महिला का कीमती लैपटॉप और मोबाइल रखा हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सौंपी गई तहरीर में मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में रहने वाली डॉ. अनामिका यादव ने मामले की जानकारी दी है। उन्होंने दी गई तहरीर में कहा है कि बीती शाम वह बाजार में खरीददारी करने गई हुई थी। इस बीच मंगल पड़ाव में एक उचक्का उसकी स्कूटी में रखा बैग ले उड़ा। महिला ने बताया कि बैग में उनका लैपटॉप व मोबाइल फोन रखा हुआ था। महिला डॉक्टर के मुताबिक उन्होंने उस झपटमार का पीछा भी किया, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

महिला डॉक्टर ने बताया उनके लैपटॉप व मोबाइल में बहुत जरूरी डॉटा भी था। जिनके चोरी चले जाने से वह बहुत आहत हैं। उन्होंने पुलिस से चुराये गये सामान को वापस दिलवाने व चोर को पकड़ने की गुहार लगाई है। इधर पुलिस ने महिला डॉक्टर की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही झपटमार की तलाश में मुखबिरों को सक्रिय कर दिया है।

इधर एक अन्य घटना में पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है। मुखानी थाना पुलिस के अनुसार पीपलपोखरा लामाचौड़ निवासी गंगावण गोस्वामी पुत्र कुंजरवण गोस्वामी धोखाधड़ी समेत अन्य मामलों में वांछित था। उसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी। जिसे आज लामाचौड़ चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments