HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग : फिर 04 स्कूली छात्रों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव,...

बिग ब्रेकिंग : फिर 04 स्कूली छात्रों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारंटीन

  • एक सप्ताह में 09 छात्र आये संक्रमण की चपेट में

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTS
Advertisement

क्षेत्र में कोरोना संक्रमण दोबारा रफ्तार पकड़ने लगा है, जिससे स्वास्थ्य महकमा भी चिं​तित है। यहां राजकीय इंटर कालेज रातीघाट तें पुन: 04 छात्रों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इन सभी छात्रों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। बीते एक सप्ताह में ही यहां कुल 09 छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उल्लेखनीय है कि कि गरमपानी, रातीघाट आदि क्षेत्र में कोरोना संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। गत दिनों स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराई गई सैंपलिंग की रिपोर्ट आई है। जिसमें जीआईसी रातीघाट में 04 छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

नैनीताल ब्रेकिंग : यहां प्रेम प्रसंग में 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, स्‍वजनों का आरोप हत्‍या हुई

नोडल अधिकारी मदन गिरी ने बताया कि जिन छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें 01 रातीघाट, 01 हरतपा, 01 गरमपानी व 01 छात्रा पुराना चौरसा का है। इन सभी छात्रों की कांटेक्ट हिस्ट्री की भी जांच की जा रही है। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

इधर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश पंत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील करी कि कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद सावधानी रखना नहीं छोड़ें।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : दिल का दौरा पड़ने से सीआरपीएफ जवान की मौत

दुर्घटना: बागेश्वर में रात गोमदी नदी में गिरी कार, कार चालक की मौत

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments