HomeAgricultureसुयालबाड़ी : काश्तकारों को उपलब्ध कराये स्ट्रॉबेरी के 20 हजार पौध, ऐसे...

सुयालबाड़ी : काश्तकारों को उपलब्ध कराये स्ट्रॉबेरी के 20 हजार पौध, ऐसे करें खेती

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

उद्यान सचल दल सुयालबाड़ी की ओर से यहां हुए एक विशेष कार्यक्रम में स्थानीय कृषकों को स्ट्रॉबेरी के 20 हजार पौध उपलब्ध कराये गये। साथ ही फसल उत्पादन की नवीनतम तकनीक से अवगत भी कराया गया।

विभाग के सहायक विकास अधिकारी गोपाल सिंह नेगी, उद्यान सहायक तुलसी राम व उद्यान सहायक राजेंद्र कुमार विभाग द्वारा चलाई जा रही सरकार की योजना के अंतर्गत 10 कृषकों को 20 हजार स्ट्रॉबेरी के पौध उपलब्ध कराये। प्रति किसान दस—दस हजार पौध दिये गये। इस मौके पर मौजूद किसानों की विभिन्न शंकाओं का मौके पर समाधान किया गया।

इस मौके पर सुयलागाड़ के कृषक विनोद चंद्र व अन्य कृषक लाभार्थियों में शामिल रहे। सहायक विकास अधिकारी गोपाल सिंह नेगी ने मौजूद कृषकों को पौधारोपण की विधि व रखरखाव की प्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह पौध नमी वाली जगहों पर होते हैं ओर कृषकों की आजीविका बढ़ाने में सहायक होंगे।

उल्लेखनीय है कि स्ट्राबेरी एक नरम फल है, जिसको विभिन्न प्रकार की भूमि तथा जलवायु में उगाया जा सकता है। इसका पौधा कुछ ही महीनों में फल देता है। इस फसल का उत्पादन बहुत लोगों को रोजगार दे सकता है। स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ‘सी’, प्रोटीन और खनिजों का एक अच्छा प्राकृतिक स्रोत है। इस पौध की कई प्रजातियां होती हैं। बाजार में इसकी अच्छी कीमत मिल जाती है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments