यहां सस्ता गल्ला विक्रेता द्वारा चोपड़ा में अन्य वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद तमाम गणमान्य नागरिकों ने उनकी इस पहल का स्वागत किया।
कार्यक्रम के तहत केंद्र व राज्य सरकार के माध्यम से गरीबों के कल्याण के लिए नि:शुल्क अन्न आज सस्ता गल्ला विक्रेता चोपड़ा विनोद चुपडाल द्वारा नागरिकों को वितरित किया गया। यह अन्य वितरण कार्यक्रम चोपड़ा स्थित सस्ता गल्ला विक्रेता के प्रतिष्ठान के समक्ष हुआ। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य किरन चुपडाल, ग्राम प्रधान इंदू जीना, शंभूदत्त तिवाड़ी, गिरीश चंद्र चुपडाल, चंद्रमणि चुपडाल, पूरन लाल साह, भुवन चंद्र, शांति देवी, मंजू चुपडाल, उप प्रधान विजय कुमार, प्रदीप चंद्र, त्रिलोक सिंह, ग्राम प्रधान चोपड़ा अजय कुमार व सामाजिक कार्यकर्ता अनूप सिंह जीना मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।