HomeUttarakhandAlmoraचुनाव में बहुमत से जीत दर्ज करेगी भाजपा, स्वार्थियों को सबक सिखायेगी...

चुनाव में बहुमत से जीत दर्ज करेगी भाजपा, स्वार्थियों को सबक सिखायेगी जनता : काला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला ने कहा कि निजि स्वार्थ के लिए दल बदलने वाले राजनेताओं को जनता 2022 के विधानसभ चुनाव में सबक सिखायेगी। प्रदेश की जनता को सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूर्ण आस्था है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश मंत्री व नैनीताल प्रभारी पुष्कर सिंह गत दिवस अल्मोड़ा प्रवास पर रहे। उन्होंने एक विशेष मुलाकात में बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है। उन्होंने यशपाल आर्य के पुत्र सहित कांग्रेस में शामिल होने के प्रकरण पर कहा कि जिन्होंने अपने निजी स्वार्थ को आगे रखकर दल बदल किया है, जनता ही आने वाले चुनाव में उनको सबक सिखायेगी। उन्होंने बताया कि आज बुधवार को वह बागेश्वर में होने जा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्होंने भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं से अपील करी कि वह एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करें। आम जनता को भाजपा की रीति—नीति से अवगत कराते हुए पार्टी संगठन से जोड़ने का प्रयास करें। काला ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा बहुुमत से जीत दर्ज करेगी। विभिन्न स्तरों पर हुए रूझान भी यही बता रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments