HomeUttarakhandAlmoraआर्य की वापसी पर गदगद कांग्रेस कार्यकर्ता, रानीखेत में जश्न, मिष्ठान वितरण

आर्य की वापसी पर गदगद कांग्रेस कार्यकर्ता, रानीखेत में जश्न, मिष्ठान वितरण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

उत्तराखंड सरकार के परिवहन और समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य कांग्रेस में शामिल होने पर नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और श्री आर्य सहित नैनीताल के विधायक संजीव आर्य का पार्टी में स्वागत किया।

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर यशपाल आर्य के पार्टी में शामिल होने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। विधायक करन मेहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी चौक पर एकत्र हुए यहां जोरदार नारेबाजी के साथ जश्न मनाया गया। साथ ही मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यशपाल जैसे लोकप्रिय और कद्दावर नेता के पार्टी में आने से कांग्रेस को काफी मजबूती मिलेगी और राज्य वासियों की अपेक्षाएं पूरी होंगी।

CNE Special : यशपाल आए, कांग्रेस को मिली मजबूती, उत्तराखंड में दलित राजनीति का हैं बड़ा चेहरा

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, कार्यकारी नगर अध्यक्ष पंकज जोशी, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, हबीब अहमद, विश्व विजय सिंह माहरा, चरन जसवाल, पंकज गुरुरानी, जगदीश कुमार, दीपक पंत, हेमंत रौतेला, यतीश रौतेला, कुलदीप कुमार, हेमंत कुमार, नीरज कुमार, दीप उपाध्याय, संदीप बंसल, मौ. शाहनवाज़, जीतू जयाल, सोनू आर्या, मौ. सिराज, त्रिलोक आर्या, संदीप बंसल, अनुभव अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

बड़ी ख़बर : यशपाल आर्य के पुत्र संग घर वापसी पर बोले धामी, जाने वाले को कौन रोक सका….

हल्द्वानी : यशपाल और संजीव की घर वापसी पर कार्यकर्ताओं में खुशी, बांटी मिठाई – आतिशबाजी कर दी बधाई

Big Breaking : भाजपा को लगा बड़ा झटका, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य बेटे संग कांग्रेस में शामिल

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments