HomeAccidentब्रेकिंग न्यूज : हल्द्वानी से खैरना आ रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, घंटों जाम

ब्रेकिंग न्यूज : हल्द्वानी से खैरना आ रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, घंटों जाम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर गरमपानी

हल्द्वानी—भवाली—अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में एक ट्रक आज सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। बाद में जेसीबी की मदद से ट्रक को एक ओर करके जाम खुलवाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से खैरना की तरफ आ रहा ट्रक संख्या यूके 04 सीए 9158 पाटली के पास आज सुबह करीब 06 बजे अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गया। जिससे हल्द्वानी व पहाड़ से आ रहे वाहनों की कतारें सड़क के दोनों ओर लग गई। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

जाम के चलते यात्रियों को करीब ढ़ाई घंटे तक भारी फजीहत झेलनी ​पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। जिसके बाद जेसीबी की मदद से ट्रक को एक ओर करके जाम खुलवाया जा सका। इस दुर्घटना में चालक—परिचालक सुरक्षित हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर थी और घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : बारातियों को ला रही मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, 4 गंभीर, वाहन में थे 17 सवार

Uttarakhand : पूर्णागिरि माता के दर्शन आए तीन युवक बहे शारदा नदी में, एक की मौत

उत्तराखंड (भर्ती-भर्ती-भर्ती) : UKSSSC ने निकाली समूह ‘ग’ के अंतर्गत विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती – जल्द करे आवेदन

Uttarakhand : अल्मोड़ा के रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments