HomeBreaking Newsउत्तराखंड और यूपी में फिर भाजपा सरकार, पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी...

उत्तराखंड और यूपी में फिर भाजपा सरकार, पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी बनेगी आप : सर्वे

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के आसार हैं। यह सर्वे ABP-C ने किया है। जिसमें यह दावा किया गया है कि उत्तराखंड में एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लड़े जाने वाले चुनाव में भाजपा बहुमत से सरकार बनायेगी। वहीं उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का कोई तोड़ दूर—दूर तक नहीं है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने का अनुमान है। यहां युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को वोटर पसंद कर रहे हैं। सर्वे कहता है कि भाजपा को 45%, कांग्रेस को 34%, आम आदमी पार्टी को 15% और अन्य दलों को 6% वोट मिल सकते हैं। यहां की 70 सीटों में से भाजपा को 42-46, कांग्रेस को 21-25, आम आदमी पार्टी को 0-4 और अन्य दलों को 2 सीटें मिल सकती हैं।

फाइल फोटो

सर्वे की मानें तो उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को बहुमत मिलने का अनुमान है। ABP-C वोटर सर्वे कहता है कि उत्तराखंड और मणिपुर में भी भाजपा की सरकार बनने की उम्मीद है, लेकिन पंजाब में त्रिशंकु विधानसभा के आसार नजर आ रहे हैं। सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुआई में भाजपा का वोट शेयर सबसे ज्यादा 41% रह सकता है। वहीं समाजवादी पार्टी 32 प्रतिशत वोट शेयर के साथ दूसरे नंबर पर रह सकती है। बसपा को 15 प्रतिशत, कांग्रेस को 6 प्रतिशत और इतना ही वोट शेयर बाकी पार्टियों को मिलने का अनुमान है। सीटों के हिसाब से बात करें तो भाजपा को 403 में से 241 से 249 सीटें मिलने की उम्मीद है, तो सपा के खाते में 130-138 सीटें जा सकती हैं। वहीं बसपा 15 से 19 और कांग्रेस 3 से 7 सीटों पर सिमट सकती हैं।

ABP-C के सर्वे में बताया जा रहा है कि पंजाब में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनेगी और आप सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। 117 विधानसभा सीटों में से 49 से 55 सीटें आप के खाते में जा सकती हैं। कांग्रेस 30 से 47 सीटें जीत सकती है और अकाली दल को 17 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं BJP और दूसरे दल महज 1-1 सीटों पर सिमट सकते हैं।

गोवा में भी भाजपा के सत्ता में बने रहने की उम्मीद है। यहां 40 में से 24-28 सीटें भाजपा को मिल सकती हैं, वहीं वोट शेयर 38% रहने के आसार हैं। गोवा में आप का वोट शेयर 23% और कांग्रेस का 18% रह सकता है। वहीं अन्य दलों को 21% वोट मिल सकते हैं। बता दें गोवा में पिछले चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन सरकार नहीं बना पाई थी।

मणिपुर में भाजपा बनाने जा रही है सरकार

सर्वे के मुताबिक मणिपुर की 60 सीटों में से भाजपा को 21 से 25 और कांग्रेस को 18 से 22 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) को 4 से 8 और अन्य दलों को 1 से 5 सीटें मिल सकती हैं। वोटों की बात करें तो BJP का शेयर 36%, कांग्रेस का 34%, NPF का 9% और अन्य दलों का 21% रहने के आसार हैं।

सर्वे को देख मायावती बिफरीं, कहा ‘चुनाव आयोग को करेंगे शिकायत’
बसपा प्रमुख मायावती ने चुनाव से पहले सर्वे पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि चुनावों से कुछ समय पहले उनकी पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए पार्टी की स्थिति को जान बूझकर कमजोर बताया गया है। मायावती ने कहा कि वह इस तरह के सर्वे पर रोक लगाने की मांग करती हैं।

नोट : यह किसी अन्य संस्था द्वारा किया गया सर्वे है, जिससे उत्तराखंड के बहु प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल CNE की सहमति आवश्यक नहीं है

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments