HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखे अंदाज में हैलमेट पहनकर जोरदार प्रदर्शन

हल्द्वानी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखे अंदाज में हैलमेट पहनकर जोरदार प्रदर्शन

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी। शहर की खस्ताहाल बदहाल सड़कों को जल्द ठीक करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू की अगवाई में तिकोनिया चौराहे पर अनोखे अंदाज में हैलमेट पहनकर जोरदार प्रदर्शन किया।

इस मौके पर कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने कहा कि हल्द्वानी की सड़कें हादसों को दावत दे रही है पैदल चलने के दौरान भी अब हैलमेट की जरूरत लोगों को महसूस हो रही है। साहू ने कहा लगातार आन्दोलन प्रदर्शन के बावजूद सरकार व प्रशासन आंख बंद करे बैठा है जिससे जनता में भारी आक्रोश पनप रहा है जल्द सड़कों को ठीक नहीं किया गया तो जनहित में बड़ा आन्दोलन किया जायेगा।

दुःखद : उत्तराखंड निवासी यूपी पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर की मौत, परिजनों में कोहराम

कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट व महानगर संगठन मंत्री सचिन राठौर, जिला उपाध्यक्ष कैलाश कोहली ने कहा प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही सड़कों की बदहाली की वजह आए दिन हादसे हो रहे है।

इस दौरान पंकज कश्यप, दीपा खत्री, विशाल भारती, किरन माहेश्वरी, सचिन राठौर, हैप्पी माहेश्वरी, मो. शमीम, योगेश कबड़वाल, नन्दनी खत्री, वीरपाल कश्यप, लालू साहू, सूरज कश्यप आदि रहे।

नैनीताल : शुक्रवार शाम गायब हुए दो वर्षीय बच्चे का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments