HomeAccidentखाई में जा गिरी विवाह समारोह से लौट रहे लोगों की कार,...

खाई में जा गिरी विवाह समारोह से लौट रहे लोगों की कार, 02 की मौत, 01 गम्भीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, टिहरी

उत्तराखंड के टिहरी से एक दर्दनाक हादसे की ख़बर आ रही है। यहां टिपरी रोड मेहराब गांव के पास एक ​अनियंत्रित कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक गम्भीर रूप से घायल है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

मिली जानकारी के अनुसार कार संख्या UK09A9329 में तीन लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। इस बीच मेहराब गांव के पास कार अनियंत्रित होकर करीब चार सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तेजपाल सिंह (36 साल) निवासी खास पट्टी टिहरी और नरेंद्र राणा (30 साल) निवासी घनसाली की मौके पर ही मौत को गई। वहीं गम्भीर रूप से घायल दीपक निवासी बौराड़ी को गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और गहरी खाई से मृतकों व एक घायल को निकाला गया। उन्होंने बताया कि घायल को बौराड़ी अस्पताल भर्ती किया गया है। हादसे की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। यह घटना आज तड़के सुबह घटित हुई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments