Pithoragarh News: कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ में विस्तार, भण्डारी को पिथौरागढ़ और अधिकारी को चंपावत का जिम्मा

0

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़
कांंग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशान्त भैसोड़ा ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रकाश भण्डारी पिथौरागढ़ व कल्याण सिंह अधिकारी को चम्पावत का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है, इनके साथ ही बंशीधर डीडीहाट के अध्यक्ष होंगे।


ADVERTISEMENTS

आज कांंग्रेस सहकारिता विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रशान्त सिंह भैसोड़ा ने पिथौरागढ़ पहुंचकर संगठन का विस्तार किया। इससे पहले पिथौरागढ़ पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने प्रकाश भण्डारी को प्रकोष्ठ का पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष तथा कल्याण सिंह अधिकारी को चंपावत का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। इसके अलावा बंशीधर भट्ट को डीडीहाट का अध्यक्ष बनाया है। इसके बाद श्री भैसोड़ा व पूर्व विधायक मयूख महर ने नवनियुक्त अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस मौके पर श्री भैसोड़ा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांंग्रेस सहकारिता विभाग कांंग्रेस की जीत में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार में मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग का बेहद बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि आज जनता आशा भरी निगाहों से कांंग्रेस की ओर देख रही है तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से कांंग्रेस की सरकार बनने जा रही है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे कांंग्रेस सहकारिता विभाग को मजबूती प्रदान कर कांंग्रेस को विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर, हयात चन्द, भुवन पान्डेय, तिलक चन्द्र जोशी, सुभाष पुनेड़ा, मदन भट्ट, कपिल जोशी सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS