HomeUttarakhandAlmoraव्यापारी व आम नागरिक तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पालिका ने दी कार्रवाई की...

व्यापारी व आम नागरिक तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पालिका ने दी कार्रवाई की चेतावनी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत लंबे समय से भवन स्वामियों व कई व्यवसायियों द्वारा निरंतर अतिक्रमण किया जा रहा है। हालत यह है कि मोहल्लों को जाने वाले पालिका के मार्गों व नालियों में भी बेरोकटोक अतिक्रमण किया जा रहा है। जिससे आम रास्तों से लोगों का गुजरना तक मुश्किल होने लगा है।

नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा ने मामले का संज्ञान लेते हुए सख्त चेतावनी जारी करते हुए तमाम अतिक्रमणकारियों को स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लेने को कहा है। ऐसा नहीं किये जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा के तमाम वार्डों में लंबे समय से भवन निर्माण के दौरान अकसर पालिका के रास्तों व नालियों में अतिक्रमण कर दिया जाता है। बहुत से लोगों ने तो पालिका के रास्तों पर स्थायी निर्माण तक कर रखा है। यही हाल बाजार क्षेत्र का है। नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद ने जारी पत्र में कहा है कि अल्मोड़ा नगर में भवन स्वामियों एवं व्यवसायियों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे मुहल्लों के रास्ते नालियों एवं गलियों प्रभावित हो रही हैं तथा आम नागरिकों को आने—जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

साथ ही मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों को बहुत आगे तक बढ़ाकर एवं दुकानों के ऊपर झॉप डालकर बाजार में अतिक्रमण किया जा रहा है, जो पालिका नियमों के विरूद्ध है । अधिशासी अधिकारी ने सभी भवन स्वामियों व दुकानदारों से अपील की है कि वे गलियों, रास्तों एवं नालियों के ऊपर तथा बाजार में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। यदि किसी भी भवन स्वामी या दुकानदार द्वारा नगर में अतिक्रमण किया गया हों तो वे उक्त अतिक्रमण को तुरन्त हटवा दें, अन्यथा उनके विरूद्ध पालिका नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही कर दी जायेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments