HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा जेल, रंगदारी प्रकरण : 04 का निलंबन तो बस ट्रेलर, दफन...

अल्मोड़ा जेल, रंगदारी प्रकरण : 04 का निलंबन तो बस ट्रेलर, दफन हैं कई अन्य राज…

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा की ऐतिहासिक जिला जेल से रंगदारी वसूलने के मामले की कार्रवाई सिर्फ प्रभारी अधीक्षक सहित चार लोगों के निलंबन तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अभी कई अन्य बड़े खुलासे होने शेष हैं।

आईजी जेल पुष्पक ज्योति इस मामले को अत्यंत गम्भीरता से ले रहे हैं। अहम जानकारी यह भी सामने आ रही है कि हरिद्वार के कुख्यात गैंगस्टर कलीम को आज टिहरी जेल शिफ्ट होना था, लेकिन अब यह फैसला टाल दिया गया है। वहीं इस मामले में अल्मोड़ा निवासी एक अन्य व्यक्ति का नाम भी सामने आ रहा है, जो कलीम के खास मददकारों में शामिल था। सूत्र बता रहे हैं कि जांच के दौरान पाया गया कि अल्मोड़ा निवासी एक अन्य व्यक्ति भी कलीम के खास मददगारों में शामिल रहा है। उस पर जेल के छोटे कर्मचारियों को लालच देकर गैर कानूनी सामान जेल के भीतर भिजवाना था।

यह भी बता दें कि आज मंगलवार को कलीम को टिहरी जेल शिफ्ट किया जाना था। मगर बीते रोज कारागार से रंगदारी वसूली का पर्दाफाश होने के बाद उसकी शिफ्टिंग टल गई। कलीम व महिपाल को 07 अक्टूबर को अदालत में तलब किया जाना है। जिसके बाद पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की अनुमति ली जाएगी। अलबत्ता कयास लगाये जा रहे हैं कि इस मामले में कई अन्य चौंकाने वाले मामले जल्द ही सामने आ सकते हैं। जेल के प्रभारी अधीक्षक संजीव कुमार ह्यांकी, प्रधान बंदीरक्षक शंकर राम आर्या, बंदीरक्षक प्रदीप मालिला व राहुल राय को निलंबित किये जाने के बाद आइजी पुष्पक ज्योति ने कुछ और बड़ी कार्रवाई के भी संकेत दिये हैं। देखना यह है कि यह बड़ी कार्रवाई क्या हो सकती है ? माना जा रहा है कि इस मामले में कई अन्य लोगों के नामों का खुलासा भी जल्द होगा, जो गुपचुप तरीके से गैंगस्टर कलीम को मदद पहुंचाया करते थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments