HomeBreaking Newsबड़ी खबर : दुनियाभर में कई घंटों तक डाउन रहे वॉट्सऐप, फेसबुक...

बड़ी खबर : दुनियाभर में कई घंटों तक डाउन रहे वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम, यूजर्स हुए परेशान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सोशल मीडिया प्लेटफार्म वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम दुनियाभर में कई घंटों तक डाउन रहे। ये सेवाएं सोमवार को रात करीब 9 बजे ठप हो गईं। हालांकि कई घंटों तक बाधित रहने के बाद एक-एक करके इन ऐप्स ने काम करना शुरू किया। इन तीनों सर्विसेज के अलावा फेसबुक की दूसरी सर्विसेज भी ठप थीं।

इन सर्विसेज के डाउन रहने के दौरान कई उपभोक्ताओं ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इसकी शिकायत की। इसके बाद ट्विटर पर आउटेज जारी ट्रेंड करने लगा। वहीं व्हाट्सएप ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा, “हम जानते हैं कि कुछ लोग इस समय व्हाट्सएप पर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हम इसे सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द अद्यतन जानकारी देंगे। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद!”

फेसबुक ओपन करने पर बफरिंग हो रहा था, जबकि इंस्टाग्राम पर रीफ्रेश करने पर ‘कुड नॉट रीफ्रेश फीड’ का मेसेज आ रहा था। इसको लेकर ट्विटर पर #instagramdown और #whatsappdown हैशटैग ट्रेंड करने लगा।

Facebook ने बयान जारी करते हुए कहा, हम जानते हैं कि कुछ लोगों को हमारे ऐप्स और उत्पादों तक पहुंचने में समस्या हो रही है। हम चीजों को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं, और किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने जानकारी दी कि तकरीबन छह घंटे तक डाउन रहने के बाद इन ऐप्स ने फिर से आंशिक रूप से काम करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के डाउन होने के बाद यह साफ नहीं हो सका था कि इसके पीछे की वजह क्या थी। कुछ लोगों ने इसे साइबर अटैक बताया था तो किसी का कहना था कि डीएनएस इश्यू है। वहीं, कंपनी ने बयान जारी करके कहा था कि उन्हें इसकी जानकारी है और वह इसे ठीक करने की कोशिश कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments