HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking: लखीमपुर खीरी की घटना से उबाल, अल्मोड़ा—बागेश्वर में नारेबाजी के...

Big Breaking: लखीमपुर खीरी की घटना से उबाल, अल्मोड़ा—बागेश्वर में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन और गिरफ्तारियां दीं, योगी सरकार की बर्खास्तगी की मांग

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केन्द्रीय राज्यमंत्री के पुत्र की कार से कुचलकर चार किसानों मौत होने की घटना से कांग्रेस आग बबूला हो गई। यहां कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, रानीखेत के विधायक करन माहरा और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में सांकेतिक उपवास, प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार को खूब खरी—खरी सुनाई और गिफ्तारियां देते हुए भाजपा सरकार की बर्खास्तगी, किसानों को न्याय देने की पुरजोर मांग उठाई। उधर सोमेश्वर विधानसभा के कोसी में कांग्रेसजनों ने योगी सरकार का पुतला फूंका।

लखीमपुर खीरी की घटना से गुस्साए कांग्रेसजन पूर्वाह्न यहां गांधी पार्क में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने मुंह पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक मौन व्रत रखा। इसके बाद कांग्रेसी जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए एसएसपी दफ्तर पहुंचे। जहां धरने पर बैठ उन्होंने भाजपा की केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद दर्जनों की संख्या में कांग्रेस जनों ने गिरफ्तारियां दीं। इस दौरान योगी सरकार को बर्खास्त करने, किसानों पर अत्याचार बंद करने की पुरजोर मांग उठी।

कार्यक्रम में दौरान जागेश्वर के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा सरकार को हत्यारी सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को न्याय दिलाने और यूपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस आंदोलित है। श्री कुंजवाल ने कहा कि यदि देश से भाजपा की हत्यारी सरकार नहीं हटेगी, तो देश बर्बाद हो जाएगा। वहीं रानीखेत के विधायक करन माहरा ने कहा कि किसान लंबे समय से लगातार आंदोलित हैं, लेकिन उनकी सुनने के बजाय भाजपा सरकार उनके उत्पीड़न पर आमादा है और अब यह सरकार किसानों को कुचलने पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
कोसी में फूंका पुतला

सोमेश्वर: यूपी के लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में सोमेश्वर विधानसभा अंतर्गत कोसी में कांग्रेसजनों ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और योगी सरकार का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष किशोर नयाल, बालम भाकुनी, हरीश भाकुनी, हीरा भाकुनी, प्रकाश बिष्ट, भुवन दोसाद, सन्तोष कुमार, हीरा सिंह व सुन्दर सिंह आदि शामिल हुए।
पुतला फूंक गिरफ्तारियां दीं

बागेश्वर: जिला कांग्रेस कमेटी में लखीमपुर की घटना पर उबाल है। किसानों के साथ दमनकारी नीति अपनाने का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया है। गुस्साए कांग्रेसियों ने एसबीआइ तिराहे पर पुतला फूंका। 17 कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता कबूल नहीं करेगी। दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। सोमवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस एसबीआइ तिराहे पर एकत्र हुए।

केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कहा कि लखीमपुर में भाजपा नेता के वाहन से कुचलकर तीन किसानों की मौत हो गई है। सरकार किसानों को हत्यारे को बचाने की कोशिश कर रही है। उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। जिसे कांग्रेस कभी भी कबूल नहीं कर सकती है। कांग्रेसी कोतवाली पहुंचे और कोतवाल डीआर वर्मा को 17 लोगों ने गिरफ्तारी दी। उत्तर प्रदश प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ अभ्रद व्यवहार किया गया है। जिसकी भी वह निंदा करते हैं। इस दौरान बालकृष्ण, अर्जुन भट्ट, राजेंद्र टंगड़िया, बहादुर सिंह, अंकुर उपाध्याय, महेश पंत, भूपेश खेतवाल, धीरज कोरंगा, भैरव नाथ टम्टा, कवि जोशी, रंजीत दास, लक्ष्मी धर्मशक्तू, यतेंद्र सिंह कोरंगा, गीतांजलि आदि ने गिरफ्तारी दी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments