HomeUttarakhandAlmoraमहंत कैलाश गिरी के नियंत्रण में रहेगी मंदिर की संपूर्ण व्यवस्था, नवरात्रों...

महंत कैलाश गिरी के नियंत्रण में रहेगी मंदिर की संपूर्ण व्यवस्था, नवरात्रों की तैयारी

ADVERTISEMENTS
  • बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति की बैठक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति की मंदिर परिसर में हुई मासिक बैठक में सर्वसम्मती से आगामी नवरात्र में मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि मंदिर परिसर को नवरात्रों में विशेष रूप से सजाया जायेगा तथा संपूर्ण व्यवस्था महंत कैलाश गिरी के नियंत्रण में रहेगी।

बैठक में तय हुआ कि नवरात्रों में मंदिर की सम्पूर्ण व्यवस्था मंदिर के महंत महाराज कैलाश गिरी देखेंगे। मंदिर के पुजारी उनके दिशा—निर्देश के अनुरूप ही कार्य करेंगे। मंदिर के पुजारी के लिये समिति उनका उचित व्यवस्था बनायेगी। मंदिर में पुजारी को केवल पूजा ही संपन्न करानी है अन्य कार्य महंत स्वयं देखेंगे। मंदिर की टूट—फूट को ठीक करने एवं रंग—रोगन करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक के बाद सभी सदस्यों द्वारा श्रमदान कर मार्ग व मंदिर परिसर की सफाई की गयी। आस-पास की झाडियों को काट कर मार्ग दुरस्त किया गया। साथ ही कीट नाशक दवाओं के छिड़काव के बाद समूर्ण परिसर को सेनेटाइज किया गया।

बैठक में महहंत कैलारा गिरी महाराज, कार्यकारी अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल, दिनेश गोयल, महेन्द्रलाल साह, हरीकृष्ण खली, दीपचन्द्र पाटनी, गंगा सिंह फर्त्याल, मनोज साह, पुष्कर कनवाल मनीष साह, मनीकरण गुप्ता, मनोज वर्मा, कैलाश जोशी, गोविन्द सिंह, राजेन्द्र कनवाल, पुनीत वाडवाल, दिव्यांशु कनवाल, दिनेश जोशी, राजा साह, चन्दन सिंह कनवाल, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, हेम वर्मा आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता राम अवतार अग्रवाल तथा संचालन दिनेश गोयल ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments