HomeBreaking Newsउत्तराखंड : बदरीनाथ धाम के दर्शन को आये श्रद्धालु को आया हृदयघात,...

उत्तराखंड : बदरीनाथ धाम के दर्शन को आये श्रद्धालु को आया हृदयघात, मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ बदरीनाथ धाम के दर्शन को पहुंचे एक श्रद्धालु की हृदय गति रूक जाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु अ​व​ध बिहारी मंदिर परिसर में ही अचानक बेहोश होकर गिर गया। परिजन पुलिस की मदद से उसे अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 60 वर्षीय अवध बिहारी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से धाम की यात्रा में आये थे। उनके साथ आये भाई राम बिहारी ने बताया कि मृतक पूर्व से ही हार्ट संबं​धी दिक्कतों से जूझ रहे थे। ज्ञातव्य हो कि चार धाम यात्रा शुरू होने के साथ ही पर्यटक व श्रद्धालुजनों की भीड़ धामों में उमड़ने लगी है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

उत्तराखंड : टिहरी गढ़वाल की राजमाता सूरज कुंवर शाह का हुआ निधन

बड़ा सवाल यह है कि गम्भीर ​बीमारियों से ग्रसित लोगों को आखिर चार धाम यात्रा की अनुमति कैसे मिल रही है ? जहां तक बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब की बात है, यहां पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ऊंचाई वाले स्थानों पर ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। ऐसे में खास तौर पर हृदय रोगियों व अस्थमा जैसे रोगों से ग्रसित व्यक्तियों के लिए समस्या बढ़ जाती है।

उत्तराखंड : बदरीनाथ धाम के दर्शन को आये श्रद्धालु को आया हृदयघात, मौत

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments