HomeAccidentबिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : गहरी खाई में गिरी वैगनआर, चालक की दर्दनाक...

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : गहरी खाई में गिरी वैगनआर, चालक की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/रानीखेत

यहां खैरना रानीखेत मोटर मार्ग में भुजान के समीप एक अनियंत्रित वैगनआर कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में टैक्सी चालक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अल्मोड़ा नगर क्षेत्र का रहने वाला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वैगनआर टैक्सी संख्या यूके 01 टीए 5959 खैरना रानीखेत मोटर मार्ग के समीप भुजान के पास अचानक ​अनियंत्रित हो गई और खाई में ​जा गिरी। इस हादसे में टैक्सी चला रहे नितिन कुमार उम्र 27 साल पुत्र मनोज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अल्मोड़ा के मल्ला ओढ़खोला, धारानौला का निवासी बताया जा रहा है। यह दर्दनाक हादसा देर रात करीब 1.30 बजे घटित हुआ। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

उत्तराखंड : यहां भागीरथी नदी में समाई कार, टिहरी गढ़वाल के शिक्षक थे सवार, मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। रोप, स्ट्रेचर व अन्य बचाव उपकरणों के साथ रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया। जिसमें राजस्व पुलिस, बमस्यू, आपदा प्रबंधन टीम, एसडीआरएफ व अग्निशमन द्वारा खोज व बचाव कार्य में योगदान दिया गया। काफी मशक्कत के बाद शव को सड़क तक लाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बड़ी ख़बर : देर रात गौशाला में दाखिल हुआ गुलदार, 28 बकरियों का कर दिया शिकार

Breaking : माउंट त्रिशूल एवलॉन्च : नौसेना के 04 अधिकारियों के शव जोशीमठ पहुंचे, पोस्टमार्टम

लालकुआं ब्रेकिंग : मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद, चले जमकर लात घूंसे

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments